IRCTC Pay Later: दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दे की IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने “Pay Later” फीचर की शुरुआत की है, जिससे यात्री बिना पैसे दिए तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं। इस सेवा के तहत आप अपनी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और भुगतान एक निश्चित समय सीमा के भीतर कर सकते हैं।
यह सुविधा एक डिजिटल लोन सर्विस की तरह काम करती है, जहां बुकिंग के समय भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि इसे बाद में एक निर्धारित समय तक चुकाया जा सकता है। आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से IRCTC Pay Later के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
यह भी पढ़े
- LPG Price Feb 2025: बजट से पहले आज एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक मिली राहत
- IRCTC Account Kaise Banaye 2025: अब घर बैठे अपने मोबाइल से बनायें IRCTC Account, जाने क्या है पूरी प्रक्रिया?
IRCTC Pay Later सेवा का लाभ कौन ले सकता है?
इस सुविधा का लाभ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने वाले सभी यात्री उठा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्ते को मानना होगा। IRCTC Pay Later Scheme
- यात्री का IRCTC पर पंजीकृत (Registered) होना जरूरी है।
- पहली बार उपयोग करने वाले यात्रियों को केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- यह सुविधा केवल ई-टिकट (E-Ticket) बुकिंग पर उपलब्ध है।
- यात्री को निर्धारित समय में भुगतान करना होगा, अन्यथा पेनल्टी या अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
IRCTC Pay Later के फायदे
- अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, तो भी आप तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं।
- अचानक यात्रा करनी हो और बैंक अकाउंट में बैलेंस न हो, तब यह सुविधा बेहद काम आती है।
- KYC एक बार वेरिफाइ हो जाने के बाद, अगली बार आपको तुरंत “Pay Later” का विकल्प मिलेगा।
- भुगतान करने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
IRCTC Pay Later सेवा का उपयोग करते समय ध्यान देने योग्य बातें
- अगर आप समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो लेट फीस या अतिरिक्त ब्याज देना पड़ सकता है।
- अगर आप बार-बार देर से भुगतान करते हैं, तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है।
- यह सुविधा Tatkal टिकटों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती है।
- आपको कंपनी द्वारा तय की गई क्रेडिट लिमिट के भीतर ही बुकिंग करनी होगी।
IRCTC Pay Later सेवा का उपयोग कैसे करें?
- सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC ऐप पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद अब आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- उसके बाद अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद From (कहां से यात्रा शुरू करनी है) और To (गंतव्य) स्टेशन का चयन करना होगा।
- उसके बाद यात्रा की तारीख डालें और “Search” पर क्लिक करके उपलब्ध ट्रेनों की सूची में से अपनी पसंदीदा ट्रेन का चुनाव करना हैं।
- उसके बाद ट्रेन की क्लास (स्लीपर, 3AC, 2AC, 1AC) चुनें और “Book Now” पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद मांगे गए सभी जानकारी को सही सही भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आप Payment Page पर पहुंचेंगे, तो वहां आपको विभिन्न भुगतान विकल्प के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद अब आपको यहां “Pay Later” का विकल्प का चुनाव करना होगा।
- जैसे ही आप “Pay Later” का चयन करेंगे, आपको कुछ वित्तीय कंपनियों (जैसे ePayLater या Simpl) के माध्यम से यह सेवा मिलेगी।
- अगर आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, तो आपको KYC वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
- KYC के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही Pay Later सेवा एक्टिव हो जाएगी।
- KYC पूरा करने के बाद आपका टिकट बिना पैसे दिए बुक हो जाएगा।
- आपको तुरंत PNR नंबर मिलेगा और आपकी टिकट कन्फर्म हो जाएगी।
Important Links
Join Whatsapp | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join Facebook | Click Here |
Join Twitter | Click Here |