CTET July 2025 Notification: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और सरकारी स्कूल में अध्यापन करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के लाखों उम्मीदवारों को शिक्षक बनने का मौका मिलता है।
इस बार भी CBSE की तरफ से CTET का आयोजन किया जा रहा है। अगर आपने पहले से तैयारी कर रखी है या अब तैयारी शुरू करना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। इस आर्टिकल में हम आपको आवेदन की प्रक्रिया से लेकर परीक्षा पैटर्न, योग्यता, सिलेबस, एडमिट कार्ड और रिजल्ट तक की पूरी जानकारी देंगे, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
यह भी पढ़े
- LNMU UG Admission 2025-29: एलएनएमयू में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी और ऐसे करें आवेदन..
- Ration Card KYC Online 2025: अब घर बैठे मोबाइल से फेस दिखाकर करें राशन कार्ड ई-केवाईसी
- Bihar Board 10th Scrutiny Result 2025: BSEB मैट्रिक स्क्रूटिनी रिजल्ट 2025, कब आएगा नया रिजल्ट? जानिए पूरी जानकारी..
CTET July 2025 Notification Overview
Name of the Board | The Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Name of the Exam | Central Teacher Eligibility Test (CTET) |
Cycle of Exam | July 2025 |
Name of the Article | CTET July Notification 2025 |
Type of Article | Education and Admission |
Mode of Exam | Offline |
Exam Frequency | Twice a year |
Online Application Starts From? | April 2025 |
Language of Exam | English and Hindi |
Official Website | ctet.nic.in |
CTET July 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
CTET परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों को सबसे पहले इसकी तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। इस बार आवेदन और परीक्षा की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: अप्रैल 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: मई 2025 (संभावित)
- आवेदन की अंतिम तिथि: जून 2025 (संभावित)
- एडमिट कार्ड जारी: जुलाई 2025 के पहले सप्ताह
- परीक्षा की तिथि: जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: अगस्त 2025
CTET 2025 में कौन आवेदन कर सकता है? (योग्यता)
CTET परीक्षा दो लेवल में होती है – पेपर 1 और पेपर 2। दोनों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक):
अगर आप कक्षा 1 से 5 के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से D.El.Ed या B.El.Ed होना चाहिए या आप अंतिम वर्ष में हों। साथ ही 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक):
यदि आप कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपके पास ग्रेजुएशन के साथ B.Ed डिग्री होनी चाहिए या आप B.Ed के अंतिम वर्ष में हों। कुछ राज्यों में स्पेशल एजुकेशन डिग्री भी मान्य होती है।
CTET July Notification आवेदन शुल्क
श्रेणी | केवल एक पेपर | दोनों पेपर |
सामान्य / ओबीसी | ₹1000 | ₹1200 |
एससी / एसटी / दिव्यांग | ₹500 | ₹600 |
CTET 2025 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं और 150 अंक होते हैं। परीक्षा MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) आधारित होती है। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती।
पेपर 1 विषय:
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- भाषा 1 (हिंदी / अंग्रेजी / क्षेत्रीय भाषा)
- भाषा 2
- गणित
- पर्यावरण अध्ययन
पेपर 2 विषय:
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- भाषा 1
- भाषा 2
- गणित और विज्ञान (Science Stream)
- सामाजिक अध्ययन (Arts Stream)
एडमिट कार्ड और परीक्षा का तरीका
CTET परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी (OMR शीट पर)। परीक्षा केंद्र, समय और तारीख की जानकारी एडमिट कार्ड में होगी जो परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।
CTET पास करने के लिए न्यूनतम अंक (कटऑफ)
CTET में पास होने के लिए आपको कम से कम 60% अंक यानी 90 अंक (150 में से) लाने होंगे। आरक्षित वर्गों के लिए कुछ छूट दी जाती है जो राज्य सरकार के नियमों के अनुसार होगी। CTET July Notification
CTET प्रमाणपत्र की वैधता
अब CTET पास करने वालों को सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन मिलेगी। पहले यह 7 साल तक मान्य होता था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। CTET July Notification
CTET July 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी। इसके लिए आपको CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाना होगा।
- सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें जिसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि देना होगा।
- उसके बाद फोटोग्राफ, सिग्नेचर और बाकी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें (नीचे बताया गया है)।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Important Links
Official Website | Click Here |
CTET July Notification 2025 | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Join Facebook | Click Here![]() |
Join Twitter | Click Here![]() |
CTET July 2025 Notification FAQ
प्रश्न 1: क्या B.Ed फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, अगर आप B.Ed के अंतिम वर्ष में हैं, तो आप पेपर 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2: क्या CTET पास करने के बाद नौकरी मिल जाती है?
उत्तर: CTET सिर्फ एक पात्रता परीक्षा है। पास करने के बाद आप केंद्र और राज्य सरकार के शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 3: एक ही बार में दोनों पेपर दे सकते हैं?
उत्तर: हां, अगर आप दोनों योग्यताओं पर खरे उतरते हैं तो आप पेपर 1 और पेपर 2 एक साथ दे सकते हैं।