NEET Exam Centre List: अगर आप NEET UG 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं ताकि सभी छात्रों को अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।
नीट की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें की परीक्षा विभाग के नियमानुसार इस परीक्षा को 4 मई 2025 को आयोजित किया जाने वाला है। नीट की परीक्षा के लिए तैयारी के चलते विभाग के द्वारा एग्जाम सेंटर लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से NEET Exam Centre List के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
यह भी पढ़े
- NEET UG Admit Card 2025: नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें..
- Sahara India New Refund List 2025: सहारा इंडिया ने जारी की नई रिफंड लिस्ट, यहाँ से करे चेक
- Bihar Matric Pass Protsahan Rashi 2025: बिहार मैट्रिक पास प्रोत्साहन राशि 2025 किसको कितना पैसा मिलेगा यहां देखे पूरी जानकारी…
NEET Exam Centre List Overview
Name of the Agency | National Testing Agency ( NTA ) |
Name of the Test | National Eligibility Cum Entrance Test ( NEET ) |
Programme Type | UG |
NEET UG Admit Card 2025 Will Release On? | 01st May, 2025 ( Confirmed ) |
NEET UG 2025 exam date | 04th May 2025 (02:00 pm to 05:00 pm) |
NEET 2025 परीक्षा केंद्रों की संख्या और शहरों की जानकारी
इस बार NTA ने यह तय किया है कि परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जाए। इसके लिए देशभर में लगभग 552 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 14 विदेशी शहरों को भी शामिल किया गया है जहाँ भारतीय विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे, जैसे – दुबई, काठमांडू, सिंगापुर, दोहा आदि।
हर राज्य के प्रमुख जिलों में परीक्षा केंद्र रखे गए हैं, जिससे छात्रों को ज्यादा दूर यात्रा न करनी पड़े।
- बिहार – पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर
- उत्तर प्रदेश – लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर
- महाराष्ट्र – मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद
- झारखंड – रांची, जमशेदपुर, धनबाद
- पश्चिम बंगाल – कोलकाता, सिलीगुड़ी, आसनसोल
विदेशों में परीक्षा केंद्र रखने का उद्देश्य है कि वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को सुविधा मिल सके।
परीक्षा केंद्र चुनने के नियम में बदलाव
अब बात करते हैं कि परीक्षा केंद्र कैसे चुने जाएंगे और इस बार क्या नया है:
- उम्मीदवारों को 3 परीक्षा शहरों का चयन करना होगा, जो कि उनके स्थायी या वर्तमान पते के राज्य के अंदर ही होने चाहिए।
- अगर आप हिंदी या किसी क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं, तो हो सकता है कि आपका केंद्र उसी राज्य में चुना जाए जहाँ वो भाषा मान्य है।
- एक बार परीक्षा केंद्र आवंटित होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता, इसलिए आवेदन करते समय ध्यान से शहरों का चुनाव करें।
- परीक्षा केंद्र और शहर की जानकारी आपको पहले “City Intimation Slip” में मिलेगी, और फिर एडमिट कार्ड में।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और समय से जुड़ी बातें
NEET 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी इस तरह होगी:
- रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 11:00 बजे से
- गेट बंद होने का समय: दोपहर 1:30 बजे
- परीक्षा शुरू होने का समय: दोपहर 2:00 बजे
- परीक्षा समाप्ति का समय: शाम 5:20 बजे
ध्यान रखें कि 1:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। समय से पहले पहुँच कर सारी जांच प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है।
नीट एग्जाम पैटर्न 2025
- नीट की परीक्षा को सभी परीक्षा केंद्रों में पेन पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा।
- प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- यह परीक्षा 4 मई 2025 को दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक पूरी होगी।
- परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 180 प्रश्नों को दर्ज किया जाएगा।
- निर्धारित इन प्रश्नों के लिए टोटल 720 अंक सुनिश्चित किए जाएंगे।
- प्रश्न पत्र में 45 प्रश्न केमिस्ट्री के लिए तथा 45 प्रश्न फिजिक्स के लिए होंगे इसके अलावा 90 प्रश्न बायोलॉजी के लिए होंगे।
नीट एग्जाम सेंटर लिस्ट कैसे चेक करें?
नीट एग्जाम सेंटर लिस्ट को ऑनलाइन इस प्रकार राज्य बार चेक किया जा सकता है :-
- नीट एग्जाम सेंटर लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नीट एग्जाम सेंटर लिस्ट वाली लिंक मिल जाएगी उस पर क्लिक करें।
- अब अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से अपने राज्य का चयन करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरे और सबमिट कर दें।
- अब स्क्रीन पर आपकी राज्य की एग्जाम सेंटर लिस्ट खुल जाएगी जहां से सभी एग्जाम सेंटर स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।
- अपनी सुविधा के लिए अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Important Links
Official Website | Visit Now |
Join Whatsapp | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Join Facebook | Click Here![]() |
Join Twitter | Click Here![]() |
NEET Exam Centre List FAQ
प्रश्न 1: NEET 2025 परीक्षा केंद्र कैसे पता चलेगा?
उत्तर: पहले City Intimation Slip और फिर Admit Card में परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी।
प्रश्न 2: क्या परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, एक बार केंद्र आवंटित होने के बाद उसमें बदलाव संभव नहीं है।
प्रश्न 3: कितने परीक्षा केंद्रों का विकल्प चुन सकते हैं?
उत्तर: आप 3 शहरों का विकल्प चुन सकते हैं।