PAN Card 2025 Correction: आज के डिजिटल दौर में ज़्यादातर सरकारी और बैंकिंग कामों के लिए पैन कार्ड (PAN Card) एक जरूरी दस्तावेज़ बन चुका है। चाहे बैंक खाता खोलना हो, इनकम टैक्स भरना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह PAN की जरूरत होती है। लेकिन कई बार पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या एड्रेस जैसी जानकारी गलत हो जाती है, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार ने अब आपको एक ऐसा मौका दिया है कि आप घर बैठे अपने पैन कार्ड में सुधार (Correction) कर सकते हैं, वो भी बिल्कुल आसान और ऑनलाइन तरीके से।
अब न तो आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही किसी एजेंट पर निर्भर रहना पड़ेगा। आप सिर्फ अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन कर पैन कार्ड में गलती को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे काम करती है और इसके लिए आपको किन दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़े
- Bihar Asha Worker New Vacancy 2025: बिहार में जल्द होगी 27375 पदों पर बंपर नई भर्ती, जाने पूरी जानकारी..
- Sahara India New Refund List 2025: सहारा इंडिया ने जारी की नई रिफंड लिस्ट, यहाँ से करे चेक
- Bihar Matric Pass Protsahan Rashi 2025: बिहार मैट्रिक पास प्रोत्साहन राशि 2025 किसको कितना पैसा मिलेगा यहां देखे पूरी जानकारी…
PAN Card 2025 Correction Overview
Article Name | PAN Card 2025 Correction |
Article Type | Latest Update |
Mode | Online |
पैन कार्ड में सुधार किन बातों का किया जा सकता है?
यदि आपके पैन कार्ड में किसी भी तरह की गलती हो गई है तो आप नीचे दी गई चीजों में सुधार कर सकते हैं:
- नाम में सुधार
- जन्मतिथि (Date of Birth) में सुधार
- पिता के नाम में गलती
- लिंग (Male/Female) में त्रुटि
- फोटो या सिग्नेचर में सुधार
- पता, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी में बदलाव
यह सभी सुधार आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं, बस आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।
ऑनलाइन सुधार शुल्क कितना है?
अगर आप भारत में रह रहे हैं, तो पैन कार्ड में सुधार कराने के लिए आपको लगभग ₹96 + GST यानी करीब ₹110 से ₹120 तक का शुल्क देना होता है। अगर आप विदेश में हैं तो यह शुल्क थोड़ा ज्यादा होता है।
PAN Card Correction 2025 आवश्यक दस्तावेज
पैन कार्ड में सुधार के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस जानकारी में सुधार कर रहे हैं:
- नाम सुधार के लिए – आधार कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट
- जन्मतिथि सुधार के लिए – जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट
- पता या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए – आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट
- फोटो/सिग्नेचर सुधार के लिए – पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर स्कैन
ध्यान दें कि सभी दस्तावेज़ों की स्कैन की गई साफ कॉपी (PDF या JPG) में ही स्वीकार की जाती है।
ऑनलाइन सुधार कैसे करें? पूरी प्रक्रिया यहां समझें
अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड में सुधार कैसे करें, वो भी स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से:
- सबसे पहले आपको NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अगर आपने पैन कार्ड NSDL के माध्यम से बनवाया था तो आप https://www.tin-nsdl.com पर जाएं, और अगर UTI के जरिए बनवाया था तो https://www.pan.utiitsl.com पर जाएं।
- यहां पर आपको ‘Correction in PAN Card’ या ‘Changes or Correction in Existing PAN Data’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और नया फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको ध्यान से भरना होगा।
- सबसे पहले आपसे पूछा जाएगा कि आप इंडिविजुअल हैं या कंपनी। यहां ‘Individual’ चुनें।
- इसके बाद अपना पुराना PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि आदि की जानकारी भरें।
- फिर उस जानकारी को टिक करें जिसे आप बदलना चाहते हैं – जैसे नाम, DOB आदि।
- अब मांगे गए दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अंत में आपसे एक नॉमिनल शुल्क लिया जाएगा (लगभग ₹100 से ₹120 तक) जिसे आप ऑनलाइन डेबिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं।
- भुगतान के बाद आपको एक Acknowledgement Number मिलेगा जिसे आप भविष्य में अपने स्टेटस की जांच करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
Important Links
Correction | Official Website |
Join Whatsapp | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Join Facebook | Click Here![]() |
Join Twitter | Click Here![]() |
PAN Card 2025 Correction Online FAQ
Q1: क्या पैन कार्ड में सुधार करने के लिए आधार कार्ड जरूरी है?
हाँ, यदि आप पैन कार्ड में नाम, DOB, या पता बदल रहे हैं तो आधार कार्ड सबसे मुख्य और स्वीकार्य दस्तावेज़ है।
Q2: क्या सुधार के बाद नया पैन नंबर मिलेगा?
नहीं, केवल आपकी जानकारी (जैसे नाम, DOB, आदि) में सुधार होगा, पैन नंबर वही रहेगा।
Q3: क्या सुधार प्रक्रिया के दौरान OTP आता है?
हाँ, सुधार के समय आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आता है, जिससे आपकी पहचान वेरीफाई की जाती है।