Ayushman Card List 2025: भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। इस योजना के तहत हर साल लाखों लोगों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। साल 2025 के लिए नई ग्रामीण लाभार्थी लिस्ट जारी कर दी गई है। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन यह जान सकते हैं कि उनका नाम इस लिस्ट में है या नहीं।
इस लेख में हम आपको बहुत ही आसान और सीधी भाषा में बताएंगे कि आयुष्मान कार्ड की नई सूची कैसे चेक करें, कौन-कौन इस योजना के पात्र हैं, और कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से Ayushman Card List 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया आज्ञा है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
यह भी पढ़े
- NEET Exam Centre List: नीट परीक्षा केंद्रों की नई लिस्ट जारी, यहाँ से करे चेक..
- NEET UG Admit Card 2025: नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें..
- Sahara India New Refund List 2025: सहारा इंडिया ने जारी की नई रिफंड लिस्ट, यहाँ से करे चेक
- Bihar Matric Pass Protsahan Rashi 2025: बिहार मैट्रिक पास प्रोत्साहन राशि 2025 किसको कितना पैसा मिलेगा यहां देखे पूरी जानकारी…
Ayushman Card List 2025 Overview
ऑफिसियल वेबसाइट | beneficiary.nha.gov.in & pmjay.gov.in |
योजना का नाम | आयुष्मान भारत कार्ड |
किसने शुरू की | भारत सरकार |
कौन संचालित करता है | National Health Authority (Nha) |
लाभार्थी | देश के गरीब परिवार |
आयुष्मान कार्ड क्या है?
आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) भी कहा जाता है, भारत सरकार की एक बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के परिवारों को ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त में दिया जाता है।
इस योजना में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। इसके लिए केवल एक आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, जिसे दिखाकर आप अस्पताल में इलाज ले सकते हैं।
Ayushman Card पात्रता
नीचे दिए गए परिवार इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं:
- जो BPL (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आते हैं।
- जिनके पास पक्का घर नहीं है या बहुत कच्चा मकान है।
- परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है।
- महिला मुखिया वाले परिवार।
- SC/ST या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग।
- भूमिहीन मजदूर या दैनिक मजदूरी करने वाले।
नोट: आयुष्मान योजना में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग शामिल हैं, लेकिन ग्रामीण सूची अलग से जारी की जाती है।
आयुष्मान कार्ड के लाभ
जिस व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बन जाता है फिर संबंधित व्यक्ति को चिकित्सा के क्षेत्र में ₹500000 तक का इलाज मुफ्त में मिलता है यानी की आप सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के दौरान ₹500000 तक की इलाज में छूट मिलती है। जिससे बहुत कम खर्च पर ही उचित इलाज प्राप्त हो जाता है और यह छूट प्राप्त होने से कोई भी गरीब परिवार आसानी से अपना इलाज पूरा करवा सकते हैं और अनेक गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं
आयुष्मान कार्ड आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
- परिवार का विवरण (Family ID या प्रमाणपत्र)
Ayushman Card New List कैसे चेक करें?
- आयुष्मान कार्ड लिस्ट को चेक करने हेतु आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज खुलेगा जहां आपको अनेक ऑप्शन मिलेंगे जहां आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां नया यूजर इंटरफेस आएगा जिसमें आपको “Am I Eligible” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आसमान कार्ड की आवेदन के समय दर्ज किए गए मोबाइल नंबर को भरना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगी जिसको दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
- ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपको नए पृष्ठ पर भेजा जाएगा जहां आपको नाम, पता जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी।
- सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद में आपको Check बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आयुष्मान कार्ड लिस्ट 2025 खुल जाएगी जिसमें आपको अपना नाम देखना है।
- इसके अतिरिक्त आप सभी आयुष्मान कार्ड लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Important Links
Beneficiary List Check | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Join Facebook | Click Here![]() |
Join Twitter | Click Here![]() |
Ayushman Card List 2025 FAQ
Q1. क्या हर कोई आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है?
नहीं, सिर्फ वही लोग कार्ड बनवा सकते हैं जो सरकार की पात्रता सूची में आते हैं। आप अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Q2. क्या इसमें किसी तरह की फीस लगती है?
नहीं, यह योजना पूरी तरह मुफ्त है।
Q3. क्या इसमें पहले से चल रही बीमारी का इलाज भी होता है?
हां, इस योजना में पहले से मौजूद बीमारियाँ भी कवर होती हैं।